Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222

गदरपुर खबर रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की।
रम्पुरा वार्ड संख्या-21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बालक के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
परिजनों ने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल परिजनों और क्षेत्रवासियों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे तथा पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर बालक की शीघ्र बरामदगी की मांग की।
ठुकराल ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि लापता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों की चिंता दूर की जा सके। उन्होंने पुलिस से खोजबीन तेज करने और मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेने की मांग की।
इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

Advertisement
Advertisement