Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया योग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कांलड़ा 7037260222)

गदरपुर रुद्रपुर खबर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महावीर वाटिका जैन मंदिर के सामने स्थित महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर योगाचार्य पवन जिंदल एवं वीना अरोड़ा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि

योग से निरोगी जीवन का संदेश, महावीर योग साधना केंद्र में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

योग से निरोगी जीवन का संदेश, महावीर योग साधना केंद्र में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन व्यतीत कर सकता है।
राजकुमार ठुकराल ने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पवन जिंदल, यशपाल गुलाटी, राजेश ग्रोवर, सुभाष नारंग, राजकुमार नागपाल, मनोज नागपाल, वीना अरोड़ा, सुगंधी सिंह, किरण बांगा, प्रियंका, विनोद घई, अजय नारायण, अशोक चावला, एकता ग्रोवर, अंजलि नागपाल, अनु गुलाटी, अंजली नारंग, उमा जिंदल, आरती, गुरमीत कौर, ज्योति कालरा, ज्योति गर्ग, मंजू अरोड़ा, प्रीति बंसल, पुष्पा गर्ग, सविता अग्रवाल, वेदिका खुराना, वंदना गर्ग सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

Advertisement
Advertisement