


खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहनाया भाजपा का पटका, क्षेत्र की राजनीति में बढ़ी हलचल
निर्दलीय से भगवामय हुए सतीश चुग, गूलरभोज की राजनीति में नई चर्चा शुरू
जो कल तक थे अलग राह पर, आज भाजपा के साथ खड़े नजर आए सतीश चुग
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर/खटीमा। गूलरभोज नगर पंचायत की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुग ने खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
सतीश चुग के भाजपा में शामिल होने को गूलरभोज क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। लंबे समय तक निर्दलीय राजनीति करने वाले सतीश चुग के भाजपा में आने से स्थानीय राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बढ़ते जनविश्वास का प्रमाण बताया।
वहीं राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सतीश चुग के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी, जबकि विरोधी इसे आगामी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर सतीश चुग ने भाजपा का दामन थामा है।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
