Spread the love

“जनता के काम अटके, दलालों के काम फटाफट! तहसील व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।”

बिना सुविधा शुल्क नहीं हो रहे काम, सीसीटीवी जांच कर कार्रवाई की उठी मांग

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। तहसील परिसर में कथित दलालों की सक्रियता और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से आम जनता के कार्य प्रभावित होने के आरोपों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मुद्दे को लेकर प्रधान संघ ने एसडीएम एवं सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को प्रधान संघ अध्यक्ष मीना चौधरी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि तहसील में बिना सुविधा शुल्क के लोगों के वैध कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं। संघ का कहना है कि तहसील परिसर में दलालों का अनधिकृत जमावड़ा बना रहता है, जो विभिन्न फाइलों और प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप कर व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।
प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि दलालों और कुछ कर्मचारियों की सांठगांठ के चलते आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में पिछले कई महीनों की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं इस मामले में एसडीएम रिचा सिंह ने कहा कि तहसील कार्यालय के किसी भी पटल पर यदि कोई व्यक्ति बिना कार्य के बैठा पाया जाता है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।सुविधा शुल्क के वैध कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रधान संघ ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तालाबंदी की जाएगी।

ज्ञापनसौंपने वालों में संजय मयंक कालड़ा, महेंद्र सैनी, गीता रानी, निशा धवा आदि ौजूद थे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!