Spread the love

एसडीएम और तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। विधानसभा क्षेत्र 65 गदरपुर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को उप जिलाधिकारी गदरपुर एवं तहसीलदार गदरपुर ने विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से गणना प्रपत्र भरने में सहयोग करने की अपील की तथा कम प्रगति वाले मतदेय स्थलों के बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम आर्यनगर, कुलवंत नगर, लखनऊ कालीनगर सहित गदरपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों तथा तहसील बाजपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बासखेड़ी, विजय नलिया, लखनपुर, केलाखेड़ा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे गणना प्रपत्र भरने के लिए आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराएं, जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके।
वर्तमान में विधानसभा गदरपुर के 9 मतदेय स्थलों पर 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अन्य टीमों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!