Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

योग से निरोगी जीवन का संदेश, काबल सिंह ने किया योगाभ्यास

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने क्षेत्रवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने क्षेत्रवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

गदरपुर खबर दिनेशपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।
काबल सिंह ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।
कवल सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement