Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

SI मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने विरोधियों को किया नियंत्रित
वार्ड नंबर 2 में प्रदर्शन रोकने को गदरपुर थाना पुलिस रही मुस्तैद

गूलरभोज। नगर पंचायत गूलरभोज के वार्ड नंबर 2 में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के आगमन पर स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए वार्डवासियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की।
अचानक बढ़ते विरोध को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में लेकर माहौल को शांत कराया।
बताया जा रहा है कि वार्ड के लोग लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर नाराज चल रहे थे, जिनके समाधान न होने पर यह विरोध सामने आया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।
इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। विरोध प्रदर्शन करने वाले मनोज देवराड़ी
जगत सिंह कुंवर सिंह हेमंत ठाकुर आदेश चौहान आनंद जोशी चेतन मेहरा रिशांत राणा सजय रावत आदि मौजूद रहे


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!