




कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस रही मुस्तैद
सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए पुलिस बल पूरे कार्यक्रम में रहा तैनात
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का आशीर्वाद, सतीश चुघ के नेतृत्व में विकास को मिलेगी रफ्तार
नगर पंचायत में विकास कार्यों में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी, जनता को मिलेगा पूरा लाभ

गूलरभोज नगर पंचायत में विकास कार्यो की सौगात :
गूलरभोज। नगर पंचायत गूलरभोज में आज कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 18 नई दुकानों एवं 10 टाइल्स मार्गों का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने इन योजनाओं को जनता के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर काशीपुर मेयर दीपक बाली रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, राज्य मंत्री सुरेंद्र नामधारी, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, गूलरभोज नगरपालिका चेयरमैन सतीश चुघ, गदरपुर नगर पंचायत चेयरमैन मनोज गुम्बर, कांवल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला सहित समस्त सभासद गण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए क्षेत्र को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
