Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

कुमाऊं मंडल विकास निगम का निदेशक नियुक्त होने प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने दी बधाइयां

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने भाजपा नेता पुष्कर कोश्यारी को कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) का निदेशक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और जनसेवा के प्रति पुष्कर कोश्यारी की निष्ठा, मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
गुंजन सुखीजा ने विश्वास व्यक्त किया कि पुष्कर कोश्यारी अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता के बल पर निगम के माध्यम से कुमाऊं क्षेत्र के पर्यटन, विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है तथा इससे विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए पुष्कर कोश्यारी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Advertisement
Advertisement