Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रेस वार्ता में गिरीश दुबे और गुरमेल सिंह ने साधा निशाना,

अध्यक्ष सतीश चुघ बोले- मैंने किसी व्यक्ति को कुत्ता नहीं कहा, केवल मुहावरे का प्रयोग किया था

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

सतीश चुघ के बयान पर गूलरभोज में सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

गूलरभोज। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ द्वारा दो दिन पूर्व दिए गए बयान को लेकर गूलरभोज की राजनीति में विवाद गहरा गया है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में एएनके इंटर कॉलेज के सदस्य गिरीश दुबे ने अध्यक्ष के बयान की कड़ी निंदा की।
गिरीश दुबे ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने गरीश दुबे को “जोकर” कहकर संबोधित किया तथा “कुत्ते की पूंछ यहां से लेकर देहरादून तक सीधी नहीं होती” जैसी टिप्पणी की, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए और इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में गलत संदेश देती हैं।
प्रेस वार्ता में भाजपा नेता गुरमेल सिंह ने भी सतीश चुघ पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में उनकी राजनीतिक स्थिति “मरणासन्न पक्षी” जैसी हो गई है, जिसके कारण वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और उचित समय पर जवाब देगी।
वहीं, इस पूरे विवाद पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नहीं किया। उनका कहना है कि उन्होंने केवल एक प्रचलित मुहावरे का इस्तेमाल किया था, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement