



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
रुद्रपुर, खबर 09 अप्रैल 2026:उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा के दीवानी न्यायालयों में किया जाएगा।
लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन एवं न्यायालयों में लंबित विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इनमें भरण-पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल कर बिल, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, सिविल वाद, वैवाहिक मामले (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, सेवा से जुड़े मामले तथा मोटर वाहन अधिनियम के शमनीय चालान आदि शामिल हैं।
सचिव ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय में या जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर केंद्र रुद्रपुर में स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रपुर के हेल्प डेस्क नंबर 9411531449, ईमेल dlsausnagar@gmail.com एवं फोन नंबर 05944-250682 पर संपर्क किया जा सकता है।
— जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर
