Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तरकाशी में मीडिया संवाद-2025 की शुरुआत, सीमांत क्षेत्र के पत्रकारों को मिलेगा नया मंच
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

उत्तरकाशी में मीडिया संवाद-2025 की शुरुआत, सीमांत क्षेत्र के पत्रकारों को मिलेगा नया मंच

उत्तरकाशी, (संवाद सूत्र )26 अप्रैल 2025 बाबा विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी से नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ) उत्तराखंड ने आज मीडिया संवाद-2025 की शुरुआत की। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और मांगों को समझना है।
मीडिया संवाद 2025 का नेतृत्व यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने किया। उन्होंने कहा,
सीमांत क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। इन पत्रकार भाइयों को न तो सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है, और न ही उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। ये पत्रकार सीमित संसाधनों के साथ कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारी यूनियन इनकी आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए संचालित योजनाओं और उनमें हो रही उपेक्षा पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा, राज्य में चयनित पत्रकारों को स्वर्गीय राम प्रसाद बहुगुणा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान है, जिसमें वयोवृद्ध पत्रकार, प्रौढ़ पत्रकार और युवा पत्रकार को हर वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाना था। लेकिन पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने पत्रकारिता पुरस्कार चयन समिति का गठन करने के बावजूद एक भी बैठक नहीं बुलाई, जिससे पत्रकार अपने अधिकार से वंचित रह गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है, लेकिन सीमांत क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकार आज भी बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। यह विडंबना है कि जो पत्रकार राज्य और राष्ट्र की आवाज़ बनते हैं, वही अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने को विवश हैं। हमारी यूनियन का उद्देश्य है कि वयोवृद्ध पत्रकार, प्रौढ़ पत्रकार और युवा पत्रकार – सभी को समान सम्मान, सुरक्षा और सुविधा मिले। पत्रकारों के हित में बनी नीतियों की सही जानकारी और लाभ उन तक पहुँचे। इसके लिए हम
उत्तरकाशी में मीडिया संवाद-2025 की शुरुआत, सीमांत क्षेत्र के पत्रकारों को मिलेगा नया मंच
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए संचालित योजनाओं और उनमें हो रही उपेक्षा पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा, राज्य में चयनित पत्रकारों को स्वर्गीय राम प्रसाद बहुगुणा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान है, जिसमें वयोवृद्ध पत्रकार, प्रौढ़ पत्रकार और युवा पत्रकार को हर वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाना था। लेकिन पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने पत्रकारिता पुरस्कार चयन समिति का गठन करने के बावजूद एक भी बैठक नहीं बुलाई, जिससे पत्रकार अपने अधिकार से वंचित रह गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है, लेकिन सीमांत क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकार आज भी बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। यह विडंबना है कि जो पत्रकार राज्य और राष्ट्र की आवाज़ बनते हैं, वही अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने को विवश हैं। हमारी यूनियन का उद्देश्य है कि वयोवृद्ध पत्रकार, प्रौढ़ पत्रकार और युवा पत्रकार – सभी को समान सम्मान, सुरक्षा और सुविधा मिले। पत्रकारों के हित में बनी नीतियों की सही जानकारी और लाभ उन तक पहुँचे। इसके लिए हमउत्तरकाशी जैसे सीमांत जनपद में कार्य करना आसान नहीं होता। यहाँ के पत्रकार विषम भौगोलिक परिस्थितियों, संसाधनों की कमी के बावजूद जनहित में कार्य कर रहे हैं। ऐसे पत्रकारों को संगठित कर उनकी आवाज़ सरकार तक पहुँचाना अब हमारी जिम्मेदारी है। सीमांत चीन बॉर्डर से लगे उत्तरकाशी जनपद में आयोजित मीडिया संवाद में दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के संवाददाता दिग्बीर सिंह बिष्ट, चार धाम टाइम्स के संवाददाता विजेंद्र पोखरियाल, दैनिक शाह टाइम्स के संवाददाता चिरंजीवी सेमवाल, दैनिक भास्कर के संवाददाता सी. पी. बहुगुणा, दैनिक उत्तराखंड प्रहरी के संवाददाता मोहन सिंह राणा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।‌कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी मांग रखी कि सीमांत जनपदों के पत्रकारों के लिए विशेष पत्रकार सुरक्षा नीति बनाई जाए और उन्हें भी मीडिया मान्यता व अन्य लाभ दिए जाएं, जो राज्य के अन्य जिलों को प्राप्त हैं।
कार्यक्रम के अंत में यह निर्णय लिया गया कि उत्तरकाशी में जल्द ही यूनियन का अधिवेशन आयोजित कर नई कार्यकारिणीका गठन किया जाएगा, जो पत्रकारों की समस्याओं को प्रस्ताव के रूप में तैयार कर राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन खरीदने व बेचने के लिए संपर्क करें सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413

Advertisement
Advertisement
Advertisement