Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

वरिष्ठ समाजसेवी सूरज प्रकाश जोशी से मिले गुंजन सुखीजा ग्राम चकरपुर पहुंचकर की आत्मीय भेंट, सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

गदरपुर खबर। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने विधानसभा गदरपुर के ग्राम चकरपुर पहुंचकर वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं समाजसेवी सूरज प्रकाश जोशी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
गुंजन सुखीजा ने कहा कि सूरज प्रकाश जोशी लंबे समय से समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्व से मिलकर हमेशा प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने जोशी के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
भेंटवार्ता के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों ने समाज हित में मिलकर कार्य करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement