Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

दूसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिव्यांगों की आवाज बुलंद करेंगी भाजपा नेत्री प्रदेश सह संयोजक बनने पर जताया आभार, संगठन हित में कार्य करने का लिया संकल्प

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तराखंड में प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के दूसरी बार मिलने पर भाजपा नेत्री ने प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा द्वारा पुनः जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके लिए गौरव और सम्मान की बात है। इसके लिए उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, मार्गदर्शकों एवं पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण, कर्मठता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग वर्ग की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण को भी अपनी प्राथमिकताओं में बताते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सभी प्रदेश सह संयोजकों और पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि संगठन के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती

Advertisement
Advertisement