


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
रुद्रपुर खबर स्थित नारायणा अस्पताल में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के आगमन पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ प्रदीप अदलखा डॉ सोनिया अदलखा (प्रतिष्ठित समाजसेवी) ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी उनका स्वागत कर सम्मान प्रकट किया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ होना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की।
इस दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
