Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड रुद्रपुर में तड़के दोहरा हत्याकांडः दुकान में कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

रुद्रपुर  (संवाद सूत्र )की गल्ला मंडी में सोमवार की तड़के दोहरा हत्याकांड हो गया। गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स को लेकर दुकान स्वामी गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कॉलोनी और मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा और अवधेश सलूजा के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की तड़के दिनेश पक्ष के लोग जेसीबी लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गए थे। दुकान पर लगे सीसीटीवी से मामले की जानकारी के बाद गुरमेज अपने बेटे हनी और मनप्रीत के साथ दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दुकान के पास आते ही कब्जा कर रहे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में गुरमेज (60) के पैर और मनप्रीत (26) के सीने में गोली लगी। हनी ने भागकर जान बचाई।
इससे वहां हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की।

(गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन) (खरीदने व बेचने के लिए संपर्क करें 9917322413)

Advertisement
Advertisement