Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

बाल सखा शिव अरोरा बने प्रस्तावक, नामांकन के बाद गले मिलकर जताई खुशी

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222

948759_cropped.webp

 

गदरपुर खबर देहरादून। भाजपा की ओर से उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए घोषित प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित सांसद, मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

948754_cropped.webp

 

नामांकन प्रक्रिया में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने बाल सखा दिनेश आर्य के प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। नामांकन के बाद दोनों मित्रों ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी का इजहार किया। यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चा का विषय रहा।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि दिनेश आर्य का उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी बनना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य उनके बाल सखा हैं और दोनों ने लंबे समय तक संगठन में साथ काम किया है। ऐसे में उनके नामांकन में प्रस्तावक बनना उनके लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण है।

चार दशक का संगठनात्मक अनुभव

दिनेश आर्य ने वर्ष 1985 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने संगठनात्मक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थी परिषद, भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा अनुसूचित मोर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। वह भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी के रूप में भी उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई।

वर्ष 2021 में उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जुड़ी जनसंपर्क संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्तमान में वह राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री स्तर का दायित्व संभाल रहे हैं।

शिव अरोरा ने कहा कि दिनेश आर्य का लंबे समय का संगठनात्मक अनुभव राज्यसभा में उत्तराखंड के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है।

निर्विरोध निर्वाचन की संभावना पर दी अग्रिम बधाई

शिव अरोरा ने कहा कि दिनेश आर्य के सामने अभी तक किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने दिनेश आर्य को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके साथ-साथ संगठन के लिए भी खुशी और गौरव का अवसर है।

नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 70372 60 222

Advertisement
Advertisement