(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने किया शुभारंभ, अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

गदरपुर। सेमल कॉलोनी वार्ड नंबर 5 गदरपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं सभासद परमजीत सिंह पम्मा द्वारा किया गया। इस दौरान अभिभावकों एवं वार्डवासियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों के टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मेघा शर्मा ने टेक होम राशन (टीएचआर) के सही उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इससे बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है। उन्होंने संतुलित पोषण के लिए सत्तू के लड्डू, पौष्टिक खिचड़ी, मोटा अनाज एवं काले चने आदि के सेवन के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने बच्चों एवं अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया।
इस अवसर पर रिया गुम्बर, आशा कंचन गगनेजा, मोनिया, सेनिया, दीपा रानी, पार्वती देवी, सोनम, मंजू देवी, नीरज पांडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मेघा शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।








