Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर पहुंचते ही कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जोरदार अभिनंदन

रुद्रपुर: खबर आज रुद्रपुर आगमन पर ऊधम सिंह नगर के जिला प्रभारी मंत्री एवं उत्तराखण्ड के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी का भव्य स्वागत किया गया। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर एवं सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की गई और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
पंजाबी समाज से जुड़े प्रदीप बत्रा के आगमन को क्षेत्र के पंजाबी समुदाय के लिए गर्व का विषय बताया गया। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement