Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती पर श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं ने किया नमन(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)

गदरपुर खबर आज भाजपा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा उत्तराखंड नरेश हुंडिया के गदरपुर स्थित कैंप कार्यालय में महान समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं नारी सशक्तिकरण के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा और समानता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर समाज में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक और शिक्षित बनाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नरेश हुडिया के साथ वीरू सैनी, गौरव सैनी, मनोज कुमार, हनी हुडिया, सुभाष सैनी, भुकन सैनी (भाजपा मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा गदरपुर), एडवोकेट कविंदर सैनी (कनिष्ठ अधिवक्ता), नवाब अल्वी, खत्रियान (भाजपा सभासद), राजू सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement