Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। दिनांक 22 अप्रैल 2026 को माननीय सचिव महोदय के आदेश (संख्या 123/2026-27) के अनुपालन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ललपुरी में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कपूर द्वारा की गई। इस दौरान पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा, प्रविधि कार्यकर्ता (PLV) कुंवर सिंह, पीएलवी मीना एवं पीएलवी कुमारी दीपा ने छात्र-छात्राओं को विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं, नालसा टोल फ्री नंबर, साइबर हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कुल 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम टीम संख्या 7, तहसील गदरपुर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!