Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। मौसम में आए बदलाव के साथ ही वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ने लगे हैं। गले में दर्द की शिकायत लेकर भी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ दिनों से पारे में गिरावट के साथ ही सुबह-शाम ठंड हो रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम के साथ ही गला दर्द की शिकायत बढ़ी है। हर रोज जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य इलाकों से 70-80 लोग बुखार, सर्दी-जुकाम, गला दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से बुखार, सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ जाते हैं। अस्पताल पहुंच रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी जा रही है। बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवा मौजूद है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। गरम पानी का सेवन करना चाहिए। जुकाम पीड़ित मरीज के पास नहीं बैठना चाहिए। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लेनी चाहिए। मरीज को शरीर को आराम देना चाहिए

Advertisement
Advertisement