Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। शहर के पोस्टमार्टम कर्मी पर अमानवीय व्यवहार करते रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। मृतक युवक का अंतिम संस्कार करने के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रभारी सीएमओ डॉ. डीपी सिंह को ज्ञापन देकर कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

   शनिवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल राजू के साथ कई लोग सीएमओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभारी सीएमओ को बताया कि वार्ड-एक गदरपुर निवासी 19 वर्षीय युवक विनीत दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 13 अक्टूबर को उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया तो वहां तैनात एक पोस्टमार्टम कर्मी ने शव को फ्रिज में रखने के लिए 500 रुपये और पोस्टमार्टम का खर्चा 1500 रुपये बताया।

   उस वक्त डॉक्टर भी अनुपस्थित थे। काफी आग्रह के बाद भी आरोपी कर्मचारी नहीं माना तो 14 अक्टूबर को आखिर कार 1500 रुपये दिए। तो तत्काल डॉक्टर भी आ गए और मृतक की पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने कहा कि शव पर भी रिश्वत खोरी का मामला अमानवीय व्यवहार है और ऐसे कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में इस प्रकार के व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement
Advertisement