लोहियाहेड पहुंचकर डीएम ने बच्चे का किया स्वास्थ्य परीक्षण, तत्काल एमआरआई कराने के निर्देश
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर खटीमा, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर लोहियाहेड निवासी टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के आठ वर्षीय बीमार बेटे देव का इलाज अब निशुल्क कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चे के उपचार का पूरा खर्च वहन करने के निर्देश दिए हैं।
गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड स्थित रवि शर्मा की दुकान पर टिक्की खाने पहुंचे थे। इस दौरान रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा देव बचपन से ही बीमारी से पीड़ित है और उसके हाथ-पैर काम नहीं करते। बच्चे का लंबे समय से उपचार कराया जा रहा है तथा देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भी उसका इलाज कराया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार देर शाम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी एवं चिकित्सकों की टीम रवि शर्मा के आवास पर पहुंची। ऑर्थो विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी डॉ. एचएस ऐरी और मुख्य चिकित्साधिकारी ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उसके पुराने उपचार की जानकारी ली।
चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद बच्चे की एमआरआई कराने की सलाह दी, जिसके बाद उपचार की आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही बच्चे की एमआरआई तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। बच्चे और उसके अभिभावकों को जिला चिकित्सालय ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से वाहन एवं सहायक भी उपलब्ध कराया जाएगा।
— जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर

By