Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70 372 60 222 )

2027 से मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ, मेडिकल कॉलेज में मिठाई बांटकर मनाया जश्न

969230_cropped.webp

 

विधायक शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री धामी, सांसद अजय भट्ट सहित केंद्र व प्रदेश सरकार का जताया आभार

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। रुद्रपुर के पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि को रुद्रपुर में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मंजूरी मिलने की खुशी में विधायक शिव अरोड़ा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2022 में विधायक बनने से पहले उन्होंने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कराने का संकल्प लिया था। आज 100 सीटों को मंजूरी मिलने से उनका यह संकल्प साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को अपने ही जनपद में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

2027 से शुरू हो सकती है एमबीबीएस की पढ़ाई

विधायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष वर्चुअल माध्यम से अपना पक्ष रखे जाने के बाद 100 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी मिली है। इससे वर्ष 2027 से मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम सामने आने से वह बेहद प्रसन्न हैं।

सीएम धामी और सांसद अजय भट्ट का जताया आभार

शिव अरोड़ा ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के प्रति प्रतिबद्धता से यह उपलब्धि संभव हुई है। साथ ही नैनीताल सांसद अजय भट्ट के प्रयासों एवं मार्गदर्शन के लिए भी धन्यवाद दिया। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का भी सहयोग के लिए आभार जताया।

मेडिकल कॉलेज की प्रगति पर लगातार रखी नजर

विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण और व्यवस्थाओं को लेकर वह शुरू से गंभीर रहे हैं। कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति जानने के लिए वह नियमित रूप से प्राचार्य से संपर्क करते रहे और समय-समय पर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लेते रहे। उनका प्रयास रहा कि निर्माण कार्य में तेजी आए और यहां जल्द से जल्द एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो।

उन्होंने कहा कि 100 सीटों की मंजूरी केवल मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि नहीं, बल्कि रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी गर्व का विषय है। इससे चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा और भविष्य में स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की संभावनाएं मजबूत होंगी।

मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुमन कुमारी पांडेय सहित चिकित्सकों एवं स्टाफ ने विधायक का बुके देकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर डॉ. राजीव सिंह, डॉ. आदित्य चौहान, डॉ. वी.के. द्विवेदी, डॉ. सृजन श्रीवास्तव, डॉ. वरुण प्रसाद सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे। भाजपा नेता गुन्नू चौधरी, पार्षद कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, राधेश शर्मा, नरेश उप्रेती, निमित शर्मा, महेंद्र आर्य, शंकर विश्वास, सतनाम सिंह, सुनील यादव, जितेंद्र चौहान, मनोज मदान, संदीप राव, नितेश गुप्ता, मयंक कक्कड़, विक्की राघव, एमपी मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की।

 

Advertisement
Advertisement