Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। आगामी 28 अक्टूबर 2024 को DEIC CENTER रुद्रपुर में होने वाले स्वास्थ्य निशुल्क कैंप में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को प्रोत्साहित कर भेजने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सरना द्वारा आव्हान किया गया ।

   राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र गदरपुर की टीम प्रभारी डॉ विकास सचान द्वारा बताया गया कि उपरोक्त कैंप में जन्म से 18 आयु वर्ष तक के बच्चों जिनको ह्रदय रुप से संबंधित कोई परेशानी हो या नाक, कान, गला रोग से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो अथवा किसी प्रकार मानसिक रूप से अस्वस्थ हो, ऐसे बच्चो के लिए विशेष समर्पित चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद की कार्डियोलोजी विभाग की टीम एवं मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर की टीम एवं जिला अस्पताल रुद्रपुर के मनोचिकित्सक द्वारा निशुल्क परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।

   अत: समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि इस चिकित्सा शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

Advertisement
Advertisement