Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जसपुर (संवाद-सूत्र)। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एनएस गुन्ज्याल ने सीएचसी जसपुर का औचक निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों को अस्पताल को अपग्रेड करने का आश्वासन दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि निरीक्षण के समय अस्पताल में सभी बेड फुल थे। ऑपरेशन चल रहा था। अस्पताल में हो रहे काम और साफ-सफाई को देखकर निदेशक ने चिकित्साधीक्षक सहित अन्य स्टाफ को शाबाशी दी। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति करने की मांग की। निदेशक ने जल्द ही सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। कहा कि शासन में अस्पताल को अपग्रेड कर 50 बेड करने की जनता की मांग पूरी करेंगे। यहां डॉ. आशु सिंघल, डॉ. विनय, एबी भट्ट, राहुल, मदीप, गजाला, राकेश जसवंत आदि थे।

Advertisement
Advertisement