
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)
विधायक शिव अरोरा ने रखी आधारशिला, वीर सेनानियों की स्मृतियां रहेंगी जीवंत
50 वर्षों से चली आ रही मांग हुई पूरी, भाजपा सरकार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार का शिलान्यास
प्रेमनगर। प्रेमनगर मोड़ पर क्षेत्र पंचायत निधि से स्वीकृत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार का शिलान्यास रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य कराया गया ब्लॉक प्रमुख ज्योति प्रीत ग्रोवर की ओर से क्षेत्र पंचायत निधि से स्वीकृत कराया गया है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सेनानियों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। प्रेमनगर मोड़ पर बनने वाला यह द्वार उनकी वीरता, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक राज व जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।








