Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(krishna varta gadarpur uttarakhand)


939866_cropped.webp

 

गदरपुर। मसीत स्थित धर्मकांटे पर मारपीट और फायरिंग के मामले में गदरपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को मसीत स्थित धर्मकांटे पर मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। मामले में वार्ड नंबर 11 निवासी जुम्मा पुत्र मियांजान की तहरीर पर कोतवाली गदरपुर में केस दर्ज किया था। इसमें जस रंधावा समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जुटी थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जुगराज सिंह उर्फ जग्गा पुत्र केवल सिंह, निवासी मोहनपुर नंबर एक, थाना दिनेशपुर और आदेश ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर, निवासी वार्ड नंबर सात, महावीर ट्रेडर्स वाली गली, गदरपुर शामिल हैं। आदेश का स्थायी पता ग्राम गड़िया रंगीन, थाना दातागंज, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, जुगराज सिंह के खिलाफ गदरपुर, दिनेशपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, पंतनगर और उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, धमकी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।             पुलिस टीम में गदरपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, एसओजी काशीपुर के उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार, रवींद्र सिंह, दिनेश रावत, एसओजी कांस्टेबल ललित, राजेंद्र कश्यप और सर्विलांस तकनीकी सहयोगी कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement