(krishna varta gadarpur uttarakhand)
Gadarpur। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर पालिका में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

पालिका परिसर में पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए एव ध्वजारोहण किया।कार्यक्रम में महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है ।जब तक सृष्टि रहेगी, गांधी और शास्त्री के विचार मानव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की प्रगति में जवानों और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेंगे और किसान खुशहाल होंगे, तभी देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।
इस दौरान समस्त पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।








