बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
<(9917322413)

गदरपुर खबर। पूर्व कांग्रेस विधायक प्रेमानंद महाजन ने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के खेमपुर ग्राम सेठवाला पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना।
जनसंपर्क के दौरान प्रेमानंद महाजन ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव साझा किए और क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई। प्रेमानंद महाजन ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हरिपद गोलदार, अशोक ठुकराल, सुरेश सिंह, गीला सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया और उनके साथ क्षेत्रीय विषयों पर संवाद किया।








