सात नंबर गांव में विपिन गाबा के आवास पर पहुंच कर ग्रामीण, से चाय पर हुई क्षेत्रीय मुद्दों और जनहित की चर्चा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9973 22413)

गदरपुर खबर। पूर्व कांग्रेस विधायक प्रेमानंद महाजन ने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच चाय की चुस्कियों के साथ संवाद कर अपनी बात रखी और आगामी गतिविधियों के संबंध में प्रचार-प्रसार भी किया।
इसी क्रम में प्रेमानंद महाजन सात नंबर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विपिन गाबा के आवास पर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
प्रेमानंद महाजन ने ग्रामीणों से आपसी संवाद बनाए रखने और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करना और उनकी समस्याओं को सुनना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस दौरान ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में चाय पर चर्चा हुई और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।








