(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का आकस्मिक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। उनकी वाहन सुरक्षा में रात्रि ड्यूटी चल रही थी। एएसआई के निधन पर पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी समेत कई पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।








