Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के आरोप में रामजीवनपुर स्थित‘दी होली टच फाउंडेशन ट्रस्ट’ के परिसर को सील कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में की गई।       

     मंगलवार को एसडीएम ऋचा सिंह ने ट्रस्ट व चर्च को वैध अनुमति एवं संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार ग्राम गदरपुर में संचालित चर्च के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह जमींदारी भूमि विनाश अधिनियम की धारा 154 का उल्लंघन कर रहा है। जांच में पाया गया कि आवासीय प्रयोजन के लिए स्वीकृत भूमि का उपयोग धार्मिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

    इसी आधार पर परिसर को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया।एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि जिस भूमि पर निर्माण किया गया है, वह केवल आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत है। ऐसे में वहां किसी भी प्रकार की अन्य गतिविधि करना नियमों का उल्लंघन है। वहीं, चर्च से जुड़े लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई का लिखित कारण मांगा है। प्रशासन ने जवाब में कहा कि संबंधित पक्ष न्यायालय में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें, जहां विधिक प्रक्रिया के तहत मामले की सुनवाई होगी।

    इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, कानूगो विनोद कुमार, लेखपाल इंदु भट्ट और एसआई मोहन बोहरा आदि रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!