


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गूलरभोज। रविवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गूलरभोज में करोड़ों की लागत से कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसरों की बात की। मंत्री बनने के बाद पहली बार गूलरभोज आगमन पर कैड़ा का नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने फूल मालाओं से स्वागत किया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं।
कहा कि इन विकास योजनाओं से स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसर और आवागमन में सुगमता मिलेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, मेयर काशीपुर दीपक बाली, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, दर्जाधारी सुरेन्द्र सिंह नामधारी, ब्लॉक प्रमुख गदरपुर ज्योति ग्रोवर, नगर पालिका अध्यक्ष गदरपुर मनोज गुम्बर, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेशपुर मंजीत कौर, सभासद इंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
