(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
बाजपुर। जनजाति समाज की जमीन के मामले में गदरपुर विधायक अपने बेटे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ तहसीलदार से मिले। विधायक ने मंडलायुक्त के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए खतौनी जारी करने का अनुरोध किया। इस पर तहसील प्रशासन ने मंडलायुक्त के आदेश को दर्ज कर दस्तावेज की प्रति जारी की।








