Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को जिला सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को लंबित न्यायालयी वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए नियमित कोर्ट लगाने और पुराने मामलों को प्राथमिकता देने को कहा। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलों में 10 सबसे बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा करने को कहा, ताकि वसूली प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अपराधों पर सतर्क निगरानी रखने और अभियोजन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

उन्होंने विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया। इसके साथ ही नदी क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन कार्यों के लिए संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्यों में शुद्धता सुनिश्चित करने और प्रतिदिन पोर्टल अपडेट करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सीएम हेल्पलाइन और अन्य जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!