Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

खटीमा। ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने शुक्रवार को आंचल फुल क्रीम मिल्क, आंचल स्टैंडर्ड मिल्क, आंचल काउ मिल्क में एक रुपये लीटर की बढ़ोतरी की है। जबकि एटीएम मिल्क वेन के दूध के रेट पूर्व की भांति 50 रुपये लीटर यथावत रहेंगे। वहीं पशुपालकों को दो रुपये प्रति लीटर दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। महाप्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि शुक्रवार को आंचल फुल क्रीम मिल्क, आंचल स्टैंडर्ड मिल्क, आंचल काउ मिल्क में एक रुपये लीटर की बढ़ोतरी है। जबकि एटीएम मिल्क वेन के दूध के रेट पूर्व की भांति 50 रुपये लीटर यथावत रहेंगे।

    वहीं दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर बोर्ड ने पशुपालकों को 2 रुपये प्रति लीटर ज्यादा देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार से निर्णय पर अमल शुरू कर दिया है। अब पशुपालकों को 48 रुपये प्रति लीटर का मूल्य मिलेगा। इसके अलावा चार रुपया प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से दी जाती है। अब पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि सहित कुल 52 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे। इससे जनपद के करीब 27 हजार पशुपालकों को लाभ मिलेगा।

Advertisement
Advertisement