Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज। शनिवार को प्रशासन ने गूलरभोज क्षेत्र के ठंडा नाला गांव में सरकारी भूमि पर बनी तीन धार्मिक संरचनाओं का ध्वस्तीकरण किया। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पूर्व बुधवार को धार्मिक संरचना स्वत हटाने के लिए अंतिम नोटिस दिया गया था। हरिपुरा जलाशय की डाउन स्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण करके बनाई गई तीन धार्मिक संरचनाओं को लेकर सिंचाई विभाग ने 08 दिसंबर 2025 को अतिक्रमण हटाने को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद बीते बुधवार को प्रशासन की ओर से 17 अप्रैल 2026 तक अवैध निर्माण को हटाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!