Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर: खबर कोतवाली गदरपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत सघन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 अप्रैल 2026 को गदरपुर पुलिस टीम आनंद पब्लिक स्कूल से मकरंदपुर जाने वाली नहर की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान अभिजोत सिंह (20 वर्ष), पुत्र सोनू सिंह, निवासी मकरंदपुर गदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश (प्रभारी चौकी महतोष), कांस्टेबल उमेश जोशी एवं कांस्टेबल कुंदन सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement