Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर: गदरपुर खबर 66 रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सुश्री कुमारी शैलजा जी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कांग्रेस नेता गुरदीप सप्पल, उत्तराखंड सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चौहान, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेस किसान प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाड्डी, उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष ममता रानी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी नेताओं का तलवार भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और एकजुटता का प्रदर्शन किया।
नेताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती के साथ सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!