Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किलाखेड़ा मंडल में प्रशिक्षण महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का मंत्र

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

किलाखेड़ा/गदरपुर खबर विधानसभा। गदरपुर के किलाखेड़ा मंडल में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।किलाखेड़ा मंडल में प्रशिक्षण महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का मंत्र

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री गुंजन सुखिजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं। ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और उन्हें संगठन की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने में सक्षम बनाते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement