Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू ने भीषण गर्मी में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के काम में जुटे नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें गर्मी से राहत के लिए ग्लूकोज के पैकेट, इलेक्ट्रॉल, पुदीन हरा आदि ऊर्जा सामग्री वितरित किये। 

पालिका अध्यक्ष मिंटू ने पर्यावरण मित्रों का बढ़ाया हौंसला,  भीषण गर्मी में राहत के लिए ग्लूकोज सहित अन्य ऊर्जा सामग्री की वितरित

पालिका अध्यक्ष मिंटू ने पर्यावरण मित्रों का बढ़ाया हौंसला,  भीषण गर्मी में राहत के लिए ग्लूकोज सहित अन्य ऊर्जा सामग्री की वितरित

    पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन मनोज गुंबर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं ईओ संजीव महरोत्रा ने पर्यावरण मित्रों के साथ संवाद किया और सफाई अभियान में आ रही दिक्कतों को लेकर उनसे जानकारी ली। 

पालिका अध्यक्ष मिंटू ने पर्यावरण मित्रों का बढ़ाया हौंसला,  भीषण गर्मी में राहत के लिए ग्लूकोज सहित अन्य ऊर्जा सामग्री की वितरित पालिका अध्यक्ष मिंटू ने पर्यावरण मित्रों का बढ़ाया हौंसला,  भीषण गर्मी में राहत के लिए ग्लूकोज सहित अन्य ऊर्जा सामग्री की वितरित

    इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पर्यावरण मित्रों द्वारा किये जा रहे काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भी पर्यावरण मित्र सेवा भाव के साथ शहर को चमकाने का काम कर रहे हैं। नाले नालियों की तली झाड़ सफाई और सड़कों को चमकाने के लिए चलाये जा रहे चमाचम सड़क अभियान में पर्यावरण मित्रों की कड़ी मेहनत साफ नजर आ रही है। शहर के लोग भी पर्यावरण मित्रों के काम की प्रशंसा कर रहे है।

   पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान वास्तव में एक तरह से मानव सेवा ही है। शहर को स्वच्छ रहेगा तो लोग बिमारियों से मुक्त रहेंगे। भीषण गर्मी में बिमारियां तेजी से फैलती है, ऐसे में स्वच्छता को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत होती हैं। पालिका के सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।  कहा कि पर्यावरण मित्रों को जहां भी कोई दिक्कत आयेगी उनकी सभी दिक्कतों का समाधान किया जायेगा। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखने को कहा। 

    इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेश खुराना, पालिका बोर्ड के सम्मानित सभासद रजत कुमार (अश्वनी), सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह (पम्मा), मुकेश चावला, रमन छाबड़ा एंव सभासद प्रतिनिधि सन्तोष गुप्ता, मोविन, सलीम बाबा, चिंतन अरोरा, कृष गुम्बर, अरविन्द पाल, कुनाल रस्तोगी, आकाश कोचर, मनोज पाण्डे रोबिन फुटैला, सन्तोष श्रीवास्तव, दीपक कालड़ा, निकाय के प्रधान सहायक मुकेश भण्डारी, लिपिक विजेन्द्र कुमार, पैरोकार जयपाल शर्मा, कर संग्रहकर्ता मुकेश कुमार, रोहन गुप्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर अरूण कुमार, प्रिन्स, तौफिक, पर्यावरण पर्यवेक्षक उमेश, राजपाल, नन्हें सफाई कार्मिक आदि लोग मौजूद रहे। जिसमें कार्यक्रम के समापन में अधिशासी अधिकारी द्वारा समस्त व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement