Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समर कैंप के समापन पर प्रमाण पत्रों का वितरण
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413


शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समर कैंप के समापन पर प्रमाण शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समर कैंप के समापन पर प्रमाण पत्रों का वितरण
पंजाबी अक्षर ज्ञान,
पर्यावरण,योग एवं अन्य विषयों की दी गई जानकारी पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पौधे
गदरपुर । शिक्षा विभाग के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गदरपुर में प्रातः कालीन चलाए गए समर कैंप में बच्चों को विभिन्न विषयों पर जानकारियां प्रदान की गई। प्रधानाचार्य रश्मि आर्या ने सभी स्टाफ एवं बच्चों का समर कैंप के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया । उन्होंने बताया कि ग्राम बड़ा खेड़ा,सुख शांति नगर, आर्य नगर के अलावा नगर क्षेत्र के लगभग चार दर्जन बच्चों द्वारा समर कैंप में प्रतिभाग किया गया । पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देने के साथ स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे भी रोपे गए । शिक्षा विभाग के द्वारा लगाए गए समर कैंप में शिक्षिका माया भोज,उर्वशी गंगवार, मिनती विश्वास,अंजलि रानी
,कुमारी निशा टम्टा,श्रीमती सरोज,मनजीत कौर,देवेंद्र पाल सिंह, सरिता सुखीजा,निधि पनेरु, ममता कंबोज,दीपा, नितेश शर्मा एवं देवेंद्र सिंह रौतेला के अलावा भोजन माताओं द्वारा सहभाग किया गया । समर कैंप में बच्चों को गुरुमुखी अक्षर ज्ञान, योग प्राकृतिक,चिकित्सा खेल कूद एवं पर्यावरण के संबंध में जानकारी देने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के गदरपुर संयोजक देवेंद्र सिंघ द्वारा गुरुमुखी अक्षर ज्ञान से इतिहास पंजाबी सभ्याचार तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा सहित जड़ी बूटियों की जानकारियां दीं गई। समर कैंप का संचालन शिक्षिका मनजीत कौर द्वारा करते हुए बच्चों को पंजाबी संस्कृति एवं देश हित में पंजाबी समाज की अन्य उपलब्धियां के बारे में बताया । शिविर के दौरान प्रधानाचार्य रश्मि आर्या द्वारा सभी बच्चों एवं स्टाफ का धन्यवाद किया गया । इस दौरान बच्चों द्वारा चार्ट पर सुंदर पर्यावरण संबंधी कलाकृतियां तथा रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन करने के साथ विभिन्न विषयों पर सवाल पूछ कर उत्तर प्राप्त किये ।पत्रों का वितरण

Advertisement
Advertisement