Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। अब जिले के बीडीओ को शासन ने वाहन उपलब्ध करा दिया है। बुधवार को पांच बोलेरो न्यू विकास भवन पहुंची। एक वाहन एक-दो दिन में पहुंच जाएगा। अभी तक सभी खंड विकास अधिकारी कंट्रीजेंसी मद से वाहनों की व्यवस्था करके चल रहे थे। जिले में रुद्रपुर, खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर, जसपुर और काशीपुर सात विकास खंड हैं। यहां के खंड विकास अधिकारियों का अपना वाहन नहीं था। बीते वर्ष शासन की तरफ से दो बोलेरो उपलब्ध कराई गई थी। इसमें एक जसपुर बीडीओ को तो एक डीडीओ के हिस्से आई। अन्य छह विकासखंडों के अधिकारी कंट्रीजेंसी मद से ही वाहनों का अधिग्रहण कर चल रहे थे। सीडीओ मनीष कुमार और डीडीओ सुशील मोहन डोभाल ने सभी बीडीओ के लिए वाहनों की व्यवस्था के लिए शासन से पहल शुरू की। शासन ने छह वाहन खरीद के लिए करीब 59 लाख रुपये उपलब्ध कराए। इधर विकास भवन की तरफ से जेएम पोर्टल के जरिये वाहनों के खरीद की प्रक्रिया पूरी की गई। बुधवार दोपहर एक-एक करके पांच वाहन विकास भवन पहुंचे। डीडीओ डोभाल ने बताया कि अब सभी खंड विकास अधिकारियों को वाहन उपलब्ध हो जाएंगे। इनका रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ब्लाकों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

You missed