


(रिपोर्टर सागर धमीजा9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। आज नगर पालिका गदरपुर क्षेत्र मे आर्यन ग्रुप द्वारा कार्य का विधिवत रूप से नारियल फोडकर एवं हरी झंडी दिखाकर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल एवं सम्मानित सभासदो के साथ सफाई अभियान शुरू कराया।

चेयरमैन मनोज गुंबर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक शुभ और पारंपरिक तरीके से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है, जो भारत के व्यापक स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) और ‘स्वच्छता ही सेवा’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता, सामूहिक भागीदारी और ‘स्वच्छोत्सव’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश को स्वच्छ बनाना है। कहा कि कि स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का निर्माण हम सभी के योगदान से ही संभव है। अंत: हम सभी का दायित्व है की हम सभी अपने आस-पास स्वच्छता सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।
