Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और कांग्रेस पार्षद सौरभ राज बेहड़ की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता राधेश शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। राधेश शर्मा पर इससे पहले भी मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। पुलिस के अनुसार, वार्ड 39 के पार्षद सौरभ राज बेहड़ ने बताया कि 2 जनवरी की शाम वह आवास विकास चौकी पहुंचे थे। उस समय महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली अपने बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने वहां मौजूद थीं।

Advertisement

आरोप है कि इसी दौरान वार्ड पांच मुखर्जीनगर की पार्षद के पति राधेश शर्मा वहां पहुंचे और बातचीत के दौरान आक्रोशित हो गए। उन्होंने फोन कर अपने साथी अजय शर्मा और नवीन उर्फ शाबू को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ धक्का-मुक्की कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद रंजीत राणा, संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा सहित अन्य लोगों ने बीचबचाव कर स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर राधेश शर्मा समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement