Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70 372 60 222,)

बिजली का करंट बना काल, महिला की मौत पर परिवार में मचा कोहराम

गदरपुर खबर रूद्रपुर में करंट लगने से महिला की मौत, पूर्व विधायक ठुकराल ने जताया शोक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों को बंधाया ढांढस
घर में विद्युत करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गंभीर हालत में परिजन महिला को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
जानकारी के अनुसार गीता पत्नी विशाल निवासी महतोष अपने घर में किसी घरेलू कार्य में व्यस्त थीं। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही महिला की हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ीं। घटना से घबराए परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में भी परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जिला अस्पताल पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने चिकित्सकों और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए शोक व्यक्त किया।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना है। उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

रवि कालड़ा 70372 60 222


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!