Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। गदरपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के चुनाव में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश कंबोज की पत्नी प्रकाश देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद पर उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया और नव निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
समिति के 13 निर्वाचित डायरेक्टरों में हेमंत कुमार, प्रकाश देवी, विजय कुमार, गौरव रेहलन, बबीता, हरनीत कौर, दलबीर सिंह, दीपिका शाह, किशन लाल, अलका रानी, साहनब गंभीर, जसवीर सिंह और रजनी बजाज शामिल रहे। सभी डायरेक्टरों ने सर्वसम्मति से प्रकाश देवी को अध्यक्ष चुना।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, कृषि उपकरणों पर अनुदान और फसलों का उचित मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश देवी ने सभी सदस्यों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों और समिति के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी तथा सहकारी समिति को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगी।
इस मौके पर सुखदेव सिंह नामधारी, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि भीम ठुकराल पूर्व दुग्ध समिति अध्यक्ष तिलक गंभीर कपिल गंडा, अमरीक सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement