Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार अब बकरीद की सरकारी छुट्टी 27 मई 2026 के स्थान पर 28 मई 2026 को रहेगी।
मंत्रालय की ओर से बताया गया कि चांद दिखने के आधार पर दिल्ली में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। इसी के चलते दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में अवकाश की तारीख बदली गई है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि दिल्ली और नई दिल्ली के बाहर स्थित केंद्रीय कार्यालयों में अवकाश की तिथि संबंधित राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार तय की जाएगी। यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक अमित पंकज द्वारा जारी किया गया है।

Advertisement
Advertisement